चचेरा भाई ही भाई का मकान हड़पने पर है आमादा, वहीं दूसरे पीड़ित ने न्याय न मिलने पर दी जिला प्रशासन को आत्मदाह करने की धमकी

6577

रायबरेली– चचेरे भाई पर पुश्तैनी मकान पर अवैध कब्जे करने का आरोप पीड़ित परिवार ने DM से की शिकायत

मामला सलोन कोतवाली के तलरेजा भट्टा रायबरेली रोड बाईपास सलोन का।

पीड़ित रघु नंदन का आरोप – 40-50 साल पुराना है मेरा पुश्तैनी मकान।

हमारे चचेरे भाई राधेश्याम बंटवारे के बाद अपना हिस्सा बनाकर रह रहा है।

पीड़ित परिवार ने कहा मेरा मकान पुराना होने से गिर गया, मैं वहां रहता नहीं हूं, अब मेरा चचेरा भाई उसी पर जबरन कब्जा करना चाहता है, मना करने पर धमकाता है।

पीड़ित परिवार बोला – सलोन थाने में नहीं हुई कोई सुनवाई

पीड़ित परिवार अपने छोटे छोटे बच्चों व मंदबुद्धि दो भाइयों के साथ पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय

जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को न्याय का आश्वासन देते हुए विभागीय कार्यवाही करने का दिया आश्वासन

पीड़ित परिवार ने कहा राधेश्याम के द्वारा मेरे दो भाइयों को कर दिया गया है पागल

वही दूसरा मामला सलोंन निवासी इसरार अहमद का है जिसमें यही दबंग भू माफिया द्वारा 14 साल पहले उसकी जमीन पर कर लिया था कब्जा इसरार द्वारा रो-रो कर पीड़ित इसरार ने मीडिया के सामने बयां किया अपना दर्द, पीड़ित 14 साल से नहीं मिला इंसाफ। पीड़ित ने मीडिया को बताया कि अब वह थाने से लेकर तहसील प्रशासन की चौखट में चक्कर लगाकर हार मान चुका है अब उसे किसी भी प्रकार की न्याय  नहीं दिख रही है पीड़ित ने कहा कि अब आखरी बार में न्याय के लिए गुहार लगाऊंगा अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो अब करुंगा जिला प्रशासन के सामने आत्मदाह पीड़ित ने बताया कि पूर्व में इसी भूमाफिया के परेशान करने की वजह से मेरे मां-बाप की हो चुकी है मौत

सलोन निवासी इसरार अहमद ने कहा- बने-बनाए मकान पर भूमाफिया हिमांशु गुप्ता, राधेश्याम ने डाल दिया है शटर

पीड़ित ने बताया कि तहसील प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई। पीड़ित ने बताया कि उसके पास सलोन एसडीएम का भी है चार बार का है आदेश मेरे पास

14 साल से थाने से लेकर कलेक्ट्रेट तक लगा चुका है पीड़ित इसरार अहमद चक्कर।

पीड़ित ने कहा मेरे पक्ष में 4 बार हो चुका है ऑर्डर।

SDM से DM-SP तक गुहार लगाने के बावजूद दबंगों ने नहीं हटाया कब्जा।

पीड़ित इसरार ने कहा अब एक ही रास्ता बचा है मेरे पास कलेक्ट्रेट में करूंगा आत्मदाह।

पीड़ित ने कहा – इसी सदमे में मेरे माँ-बाप की मौत हो गई। अब मेरा भी बुरा हाल है।

फिलहाल जिलाधिकारी के आश्वासन पर पीड़ित की आशाएं टिकी है क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा।

पीड़ित ग्राम मोहल्ला चौधराना कस्बा थाना सलोन का रहने वाला।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 6.6K views
6.6K views
Click