चरखारी में भी श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में निकाली गई कलश यात्रा

16844

महोबा , अयोध्या में 22 जनवरी को हो रही भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे देश में उत्साह का माहौल है एवं नगर चरखारी में भी अयोध्या में बड़े संघर्ष के बाद हो रही भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का पूर्ण उत्साह देखा जा रहा है। नगर के धार्मिक स्थलों को 22 जनवरी के लिए सजाया गया है तो वहीं नगर पालिका द्वारा जगह-जगह स्वच्छता अभियान भी चलाया गया है। नगर पालिका द्वारा नगर के कई धार्मिक स्थलों में विद्युत झालरों को लगाने के साथ ही विभिन्न चौराहों को भी विद्युत झालरों की रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। चरखारी नगर में भी मध्य प्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत रविंद्र पाठक एवं पाठक परिवार के सौजन्य से दिहुलिया के हनुमान मंदिर में ही मंदिर का निर्माण कराकर 22 जनवरी को ही श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए लाए गए श्री विग्रहौं के साथ नगर के धार्मिक स्थल मंदिर सहस्त्र श्री गोवर्धन नाथ जू से कलश यात्रा प्रारंभ करके मुख्य बाजार होते हुए रायनपुर स्थित मंदिर श्री गुमान बिहारी तक भव्य रूप में निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कलश यात्रा के साथ ही नगर पालिका की रामधुन यात्रा संयुक्त रुप से निकाली गयी। कलश यात्रा में गोवर्धन्नाथ मंदिर के पुजारी सुरेन्द्र गुरुदेव, मंदिर श्री बटुक भैरव नाथ जी के श्री महंत जुगुल भारती, कथा वाचक पं. रामगोपाल शास्त्री, पं. खेमराज पाठक, मनोज पाठक, राजेन्द्र पाठक, रविन्द्र पाठक, रमन किशोर गोस्वामी, हरिहर मिश्रा, डॉ. उमाशंकर तिवारी, कुलदीप भटनागर, दिनेश पाठक एडवोकेट, रुपेश पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा, नगर पालिका वरिष्ठ लिपिक अय्यूब खां, राजेन्द्र दिहुलिया, सौरभ सक्सेना, संजीत कुमार सहित कस्बा के गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।

रिपोर्ट – राकेश कुमार अग्रवाल

👁 16.8K views
16.8K views
Click