चार पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

26714

कुलपहाड़ ( महोबा ) आबकारी विभाग ने जैतपुर पेट्रोल पंप के पास 4 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि एक शराब तस्कर भागने में सफल रहा।

कुलपहाड़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन में शराब जा रही है। आबकारी टीम को जैतपुर पेट्रोल पंप के पास एक चार पहिया वाहन खड़ा मिला। उस कार से एक युवक शराब की पेटी निकाल कर बाइक में रख रहा था। आबकारी टीम के पहुंचते ही एक व्यक्ति भाग खड़ा हुआ जबकि अजनर निवासी जेसवेंद्र यादव पकड़ लिया गया उसके पास से 4 पेटी देशी शराब की बरामद हुई। दल में आबकारी निरीक्षक योगेश गुप्ता , रामकृष्ण चतुर्वेदी सिपाही , मुस्ताक उल्लाह , हमीद अहमद व रईस इरशाद शामिल हैं।

👁 26.7K views
26.7K views
Click