सलोन,रायबरेली , सलोन पुलिस और एसओजी की सयुंक्त टीम ने घेराबंदी करके ईरानी गैंग के चार शातिर बदमशो को चोरी के सोने के आभूषण के साथ धर दबोचा है। पकड़े गए चारो अभियुक्त ईरानी गैंग के शातिर बदमाश है,इनके पास से देशी तमंचा भी बरामद हुआ है। एक अभियुक्त की तलाश की जा रही है। बीते सोमवार की दोपहर नगर के ऊंचाहार मार्ग स्थित अमर ज्योलर्स की दुकान पर दो बदमाशों ने जेवरात खरीददारी के दौरान लगभग तेरह सोने की चैन लेकर रफूचक्कर हो गए थे।घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर लोगो ने सवाल खड़ा किया था। इधर घटना को लेकर स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी की टीम बदमाशो की तलाश में एक जिले से दूसरे जिले खाक छान रही थी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम कोडरी धरई मार्ग पर चेकिंग के दौरान चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े है। पकड़े गए बदमाश मोहम्मद अली निवासी टिकरी टोला शहडोल मध्यप्रदेश,कम्बर अली,गुलाम अली टिकरी टोला बुडार शहडोल,राकेश गुप्ता रसूलपुर तरेली प्रयागराज ईरानी गैंग सदस्य है। इनके पास चोरी के नौ सोने की चेन बरामद हुए है। जबकि अयोध्या में चोरी की घटना में 12 जोड़ी कान की बाली,54 जोड़ी सोने की नथिया के साथ दो तमंचा कारतूस बरामद किया गया है। कोतवाल ने बताया कि इनके एक साथी की तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट- आशीष कुमार
चार शातिर बदमशो को चोरी के सोने के आभूषण के साथ धर दबोचा है
👁 30K views
30K views
Click


