चित्रकूट के रसगुल्लों की जान साँसत में,,खोही की मिठाई मंडी हो सकती है साफ

29792

संदीप रिछारिया ( वरिष्ठ सम्पादक)

अगर आप चटोरे है, मिठाई आपकी कमजोरी है तो अपनी जीभ को सँभाल लीजिये। जल्द ही आपको श्री कामदगिरि परिक्रमा मार्ग के खोही गाँव मे सदियों से लोगो के मुँह में मिठास भरने वाले रसगुल्लों के स्वाद से वंचित हो सकते है। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी और भारी पुलिस बल के साथ पहुँचे लेखपालों के दल ने बुधवार को तृतीय मुखारबिंद से लगी खोही कि जलेबी वाली गली की सभी दुकानों को 7.5 फिट अतिक्रमण के दायरे में माना गया है। अधिकारियों ने दुकानों के अलावा तुलसी चबूतरे तक घरों में भी निशान लगा दिए है। अभी अधिकारियों की टीम ने अतिक्रमण को गिराने के लिए कुछ भी कहने से इंकार किया है।लेकिन लोग यह मान रहे है कि जल्द ही अतिक्रमण विरोधी अभियान निश्चित तौर पर चलेगा।

👁 29.8K views
29.8K views
Click