अब नहीं चलेगी पैथालॉजी सेन्टर और सीटी स्कैन वालों की मनमानी, मंडलायुक्त ने जिलाधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

25573

रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी
बाँदा— कोरोना जैसी महामारी में लोंगो की मदद करने की बजाय बहुत से लोग इसे अवसर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और लोंगो को लूट रहे हैं ऐसे में चित्रकूट धाम मण्डल बाँदा के मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह मानवता की मिशाल बनकर उभरे हैं और जनता के साथ अपनत्व की भावना रखते हुए हर समस्या का निदान करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
मंडलायुक्त इस महामारी से लड़ने के लिए हर व्यवस्था पर तीखी नजर बनाए हुए हैं। मंडलायुक्त को जब यह सूचना मिली कि पैथालॉजी और सिटी स्कैन वाले लैब में जांच कराने वालों से मनमाने तरीके से पैसा वसूला जा रहा है तो उन्होंने चित्रकूट धाम मंडल बाँदा के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकरण की जांच की जाए और पैथालॉजी के मालिकों के साथ बैठकर यह तय करे कि हर जांच का पैसा निर्धारित कर बाहर रेट लिस्ट का बोर्ड लगवाएं और रसीद भी उपलब्ध कराई जाए।

👁 25.6K views
25.6K views
Click