लालगंजःरायबरेली कोतवाली क्षेत्र के नरपतगंज गांव में प्रधान के दरवाजे पर खड़े वाहनो में रंजिश के चलते आग लगा दी गयी।शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।उक्त गांव निवासी एवं ग्राम प्रधान खुशबू सोनी के पति पंकज सोनी आभूषण व्यवसायी हैं। घर के बगल में उनकी स्कार्पियो कार व बुलट बाइक खड़ी थी। सोमवार रात लगभग 12 बजे रंजिशन कुछ लोगों ने स्कार्पियो व बाइक में आग लगा दी।पंकज का कहना है कि आग लगाने वालों ने स्कार्पियों के नीचे तीस बार आवाज करने वाला पटाखा रखा था जिससे स्कार्पियों में आग लग गयी।बम की आवाज सुनकर वह उठकर बाहर आए तो दो लोगों को भागते हुए देखा जिन्हें पहचाना है।रात में ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचे कोतवाल राजेश सिंह ने घटना की जानकारी लेेते हुए शिकायती पत्र के आधार पर गांव के ही छोटू उर्फ सुनील पुत्र राजकुमार, दीपक व भीरागोविंदपुर निवासी बबलू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
चुनावी रंजिश में किया हमला, दरवाजे पर खड़े वाहन जलकर राख
👁 17.8K views
17.8K views
Click


