चेक पोस्ट के पास सीसीटीवी कैमरो की उपलब्धता सुनिश्चित करने के एसपी ने दिए निर्देश

7518

महोबा , पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता द्वारा शुक्रवार को जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों तथा चुनाव प्रभारी के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल गोष्ठी की गई जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस की प्राथमिकताएं, जनपद में कानून व्यवस्था व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। केन्द्रीय पुलिस बल के ठहरने हेतु चिन्हित स्थलों का भौतिक सत्यापन कर लिया जाये, जिसमें मानक के अनुरुप समस्त मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। बाह्य जनपदों से प्राप्त होने वाले पुलिस बल, होमगार्ड्स, पीआरडी के रुकने हेतु चिन्हित स्थलों का भौतिक सत्यापन कर लिया जाये, जिसमें मानक के अनुरुप समस्त मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र से जुडे हुए थाना प्रभारियों से वार्ता कर अन्तर्राज्यीय बैरियर चेक पोस्ट पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये तथा चेक पोस्ट के पास सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिनको अपने पोलिंग सेंटर से संबंधित क्षेत्र की बेहतर जानकारी हो उनको आईसीपीसी बना लिया जायें। सभी आईसीपीसी द्वारा 30 बिन्दुओ का रजिस्टर बना लिया जाये जो अपने पोलिंग सेन्टर का भ्रमण कर लें एवं बनाये गये गूगल फार्म के माध्यम से सत्यापित कर लें।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 7.5K views
7.5K views
Click