चेयरमैन सरला साहू ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

23586

महराजगंज, रायबरेली। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भाजपा नेता प्रभात साहू व निर्वतमान चेयरमैन सरला साहू द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा नेता प्रभात साहू ने बताया कि विगत कई वर्षों से होली मिलन समारोह का आयोजन मां जसवंतरी देवी मां के मंदिर प्रांगण में किया जाता रहा है। बीते बुधवार को होली मिलन का कार्यक्रम होना था, लेकिन उसी दिन नवरात्रि की शुरुआत होने की वजह से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

अब इस कार्यक्रम का आयोजन सोमवार की शाम को किया गया है। होली मिलन के बहाने लोग सारे गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे से गले मिलकर आनंद की अनुभूति प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम में शिवशक्ति जागरण ग्रुप के प्रोपराइटर मुकेश शुक्ला व साथियों द्वारा फाग गीत,भजन व मनमोहक झांकियों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जाएगा।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 23.6K views
23.6K views
Click