कुशमहुरा गांव में चौपाल का आयोजन

25403

महराजगंज, रायबरेली। विकासखंड के कुशमहुरा गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में  पहुंचकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों समस्याओं से अवगत कराया।

शुक्रवार को ग्राम सभा कुशमहुरा में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य कुमार ने सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कुशमहुरा गांव के राम प्यारे, जागेश्वर, कलावती, रामचरन, सुशील कुमार, पवन, गुरु प्रसाद, शिवपता व मोहम्मद गुलाम सहित कई लोगों ने पेंशन, राशनकार्ड, किसान सम्मान निधि, रास्ता आदि समस्याओं से अवगत कराया।

मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान रमेश कुमार मौर्य ने लोगों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इसके अलावा पंचायत सहायक इकराम अहमद, रोजगार सेवक अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 25.4K views
25.4K views
Click