छठ पूजा पर्व पर जनपद में 8 नवम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित : डीएम

33638

09 नवम्बर को शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति रहेंगे खुले : डीएम

रायबरेली-जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर ने मैनुअल ऑफ गवर्नमेन्ट आर्डस (संशोधित) 1981 संस्करण पैरा-247 (सी) की व्यवस्था अन्तगर्त जिलाधिकारी अपने स्तर से 03 स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं, के अनुसार 08 नवम्बर 2024 दिन शुक्रवार को छठ पूजा पर्व के उपलक्ष मे जनपद रायबरेली में स्थानीय अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर ने यह भी बताया है कि शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त 01नवम्बर 2024 को सार्वजनिक अवकाश निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन घोषित किया गया है। दीपावली के सार्वजनिक अवकाश 01 नवम्बर 2024 को इस शर्त के अधीन घोषित किया जाता है कि 09 नवम्बर 2024 को शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेगें।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 33.6K views
33.6K views
Click