छतरपुर से पैदल अयोध्या जा रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का श्रीनगर में हुआ स्वागत

11423

महोबा , 500 वर्षो की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्रीराम के भक्तों में भारी खुशी देखी जा रही है। रामभक्त 22 जनवरी का आंखों बिछाकर इंतजार कर रहे है कि कब उनके प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हो और वह अपने ईष्ट के दर्शन कर सके। इसी आस को लेकर श्रीराम के भक्त पैदल ही अपने ईष्ठ के दर्शन करने के लिये अयोध्या धाम के लिये निकल पडे है।

बजरंग दल छतरपुर के कार्यकर्ता छतरपुर से अयोध्या धाम जाने के लिये पैदल निकल पडे। भगवान श्री रामलला के दर्शन के अभिलाषी भक्त अंकुर रावत अपने साथी संदीप तिवारी के साथ अयोध्या के लिये निकले जिनका बीती सायं 7 बजे श्रीनगर में आगमन हुआ। जिस पर विश्व हिंदू परिषद के खण्ड संघ चालक रतीश चन्द्र रावत, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र, विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड मंत्री पंकज मिश्र, विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड विधार्थी प्रमुख सौरभ सक्सेना, बंजरग दल के सभी कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया तथा रात्रि विश्राम साक्षी मैरिज गार्डन में किया गया। पैदल राम भक्तों के भोजन की व्यवस्था कार्यकर्ता सौरभ सक्सेना द्वारा की गई। सुबह खंड संचालक रतीश चंद्र रावत द्वारा जलपान करा कर विदाई की गई। इस दौरान सौरभ सक्सेना, पंकज मिश्रा, नरेंद्र सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 11.4K views
11.4K views
Click