छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने आगामी विधानसभा चुनाव का लिया जायजा

10050

एंकर–उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी इसकी तैयारियों में जुट गयी है| ज़िले के समस्त पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने इस घोषणा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद दिया। इस मौके पर छात्र विंग प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने कहा की उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पार्टियां आई उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ा है पर अब ये तस्वीर आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद बदलेगी| अब उत्तर प्रदेश में भी बिजली-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार आदि मुद्दों पर बात होगी। आम आदमी पार्टी जिसके दिल्ली विकास मॉडल को दुनिया ने सराहा है हम वही मॉडल उत्तर प्रदेश में भी लागू करेंगे|

उन्होंने कहा की ख़ुशी हो रही है ये देख कर की सिर्फ हमारी चुनावी रण में उतरने के एलान से ही आदित्यनाथ सरकार के मंत्री स्कूल और हॉस्पिटल जैसे मुद्दों पर बात करने लगे है|

प्रदे सचिव व रायबरेली जिला प्रभार तरुण प्रताप सिंह ने कहा की दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आदित्यनाथ सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बहस की चुनौती को सहर्ष स्वीकार कर लिया है| वह आगमी २२दिसंबर को लखनऊ आ रहे है| हम सिद्धार्थ नाथ सिंह जी से अनुरोध करते है की अपनी सुविधानुसार बहस का समय और स्थान निर्धारित कर बता दे| इस मामले में खुली बहस से| अब उनको इससे पीछे नहीं हटना चाहिए| प्रदेश और देश को पता चलना ही चाहिए की किसका शिक्षा और स्वास्थ का मॉडल बेहतर है और किसके दावे खोखले है|

उन्होंने कहा की पार्टी प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाती है कि उत्तर प्रदेश को वही सब सुविधाएं मिलेंगी जो दिल्ली की जनता को मिलती है। मुफ्त बिजली मुफ्त पानी मुफ्त शिक्षा मुफ्त चिकित्सा और २४ घंटे बिजली, मुफ्त पानी, मोहल्ला क्लिनिक, चमचमाते सरकारी स्कूल, महिला सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर कैमरा और रोजगार जैसे तमाम बुनियांदी सुविधाओं पर उत्तर प्रदेश की जनता का भी हक़ है| इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्र मोहन सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता रामू दादा गौरव पुनीत सिंह जगधारी कृष्ण मनोहर मिश्रा दिनेश मिश्रा एडवोकेट अश्वनी वर्मा शायद अपने कार्यकर्ता उपस्थित रह

रिपोर्ट अभय प्रताप सिंह

👁 10.1K views
10.1K views
Click