छुट्टी न मिलने पर सफाई कर्मी की गई जान

38983

सफाई कर्मियों ने वीडियो व एसडियो पर लगाया गम्भीर आरोप

दर्जनों सफाई कर्मियों ने ब्लॉक डलमऊ में किया धरना प्रदर्शन

छुट्टी न मिलने पर सफाई कर्मी की गई जान ब्लॉक डलमऊ में बुधवार को दर्जनों सफाई कर्मी एकत्रित होकर वीडियो व एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया और आरोप लगाते हुए बताया कि संचारी रोग अभियान द्वारा चलाई गई टीम में कोई आवश्यक कार्य पर जाने पर वीडियो व एसडियो द्वारा सफाई कर्मियों को छुट्टी नहीं दी जाती है सफाई कर्मियों से व्हाट्सएप व वीडियो कॉलिंग द्वारा उपस्थिति दर्ज करवाई जाती है जिससे कर्मचारी दहशत में आ जाता है और न ही कर्मचारियों को आवश्यक कार्य पड़ जाने पर छुट्टी दी जाती है सफाई कर्मचारियों को अधिकारियों द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है इसी प्रकार सफाई कर्मी जीवन कुमार ने मंगलवार को आवश्यक कार्य पर जाने पर छुट्टी मांगी थी लेकिन वीडियो व एसडीओ ने जीवन कुमार को छुट्टी नही दिया और उससे जबरन कार्य कराया जा रहा था जिससे सफाई कर्मी जीवन कुमार मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसकी अचानक तबियत खराब हो गई है सफाई कर्मी जीवन कुमार ड्यूटी से ही अपनी मोटरसाइकिल से मुंशीगंज एम्स इलाज के लिए पहुंचा एम्स पहुंचते ही उसकी मृत्यु हो गई जांच में एम्स के डॉक्टरों द्वारा हार्ड अटैक की आशंका जताई गई सफाई कर्मियों ने बताया कि अगर वीडियो वह एसडीओ समय से जीवन कुमार को छुट्टी दे देते तो उसकी जान बच सकती थी वही उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मी के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत जिला अधिकारी से की जाएगी ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 39K views
39K views
Click