जनतंत्र इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव का पहला दिन

25690

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 230 से अधिक बच्चों ने किया प्रतिभाग।
कुलपहाड़ ( महोबा ) , जनतंत्र इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक डॉ राजेंद्र कुमार वर्मा राजा भैया  के जन्मोत्सव पर पहलेे दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। जिसमें आधा दर्जन विद्यालयों के 232 छात्रों ने प्रतिभाग किया।  विद्यालय के वार्षिकोत्सव व  गांधी जयंती के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के छात्र – छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। नगर के इंग्लिश मीडियम स्कूल रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल से 61 , मीना इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से 14 ,  कुलपहाड़ क्रिश्चियन स्कूल व चिंतामणि विद्यालय से 4- 4 , केपीएस से 1 एवम् मेजबान स्कूल से 148  सहित कुल 232 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 

रिपोर्ट-  राकेश कुमार अग्रवाल

👁 25.7K views
25.7K views
Click