बीकापुर पुलिस की मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

17938

अयोध्या। बीकापुर पुलिस ने मुठभेड़ में दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

मुठभेड़ कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर रेलवे क्रासिंग की तरफ बाइक सवार दो व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, पुलिस को देख कर भागते हुए अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

बीकापुर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार किए गए प्रवीण व फिरोज पूराकलंदर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

दोनो आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद, दो खोखा कारतूस चोरी की एक बैटरी एक इनवर्टर एक स्टेबलाइजर बरामद किया है, पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के ऊपर आधे दर्जन से अधिक मुकदमा पंजीकृत हैं।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 17.9K views
17.9K views
Click