हमीरपुर में अपराधी लगातार दे रहे हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम

21029

रिपोर्ट – हरिश्चंद्र राजपूत

हमीरपुर । 48 से 72 घंटे के अंदर जनपद हमीरपुर की राठ कोतवाली के अंतर्गत दो ग्राम अलग-अलग ग्रामों में दूसरी हत्या जैसी वारदात को अपराधियों ने दिया अंजाम, पहली हत्या का आरोपी चल रहा है फरार, दूसरी बार हुई निर्मम हत्या।

मामला जनपद हमीरपुर की राठ कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम धनोरी का है,जहां पर एक मोबाइल शॉप की दुकान खोले 22 वर्षीय युवक की रात में सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई, शव को छोड़कर आरोपी घर से फरार हो गया, सुबह जब घर के लोगों को पता चला तो कोहराम मच गया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत कर के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, 2 दिन पहले भी राठ कोतवाली के ग्राम धमना में हुई थी एक 17 वर्षीय किशोर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या आरोपी अभी भी चल रहा है फरार।

👁 21K views
21K views
Click