जनपद हमीरपुर में 45 वर्षीय महिला का झाड़ियों में शव मिला

20813

https://youtu.be/FkS_w2Pzbu8

मृतका के पति ने बलात्कार कर हत्या करने का जताया सक ग्राम के ही युवक पर लगाया बलात्कार कर हत्या करने का आरोप, ग्राम में ही टायर पंचर की दुकान खोले हैं आरोपी

रिपोर्ट – हरिश्चंद्र राजपूत

हमीरपुर। मामला जनपद हमीरपुर की राठ कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम मवई का है जहां पर कल शाम को सोच के लिए गई एक 40 वर्षीय युवती लौटकर घर नहीं आई,सुबह जब उसका शव मिला तो ग्राम व परिजन में हड़कंप मच गया, वहीं मृतका के पति ने ग्राम के ही रहने वाले जयशंकर जो टायर पंचर का काम करता है,उस पर बलात्कार कर हत्या करने का आरोप लगाया, पति ने बताया कि काफी समय से उसकी बीवी की बात जयशंकर से हो रही थी, और अक्सर वो उससे मिलने जाती थी, कल भी घर से जान से पहले उसका फोन आया था लेकिन महिला सोच क्रिया को कहकर गई और रात भर घर नहीं आई काफी समय तक ढूंढने के बाद जब उसका पता नहीं चला तो परिवार जन थक हार गए घर पहुंच गए सुबह जब देखा तो ग्राम में ही झाड़ियों में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है

मृतक महिला का नाम अनसुइया पत्नी राज बहादुर पाल बताया जा रहा है, जिसकी तीन बेटी व एक बेटा है।

👁 20.8K views
20.8K views
Click