जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सीएचसी महराजगंज में नसबंदी

16956

महराजगंज, रायबरेली। सीएचसी महराजगंज में जनसंख्या स्थिरिता पखवाड़ा के कार्यक्रम के अंतर्गत नसबंदी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नसबंदी कार्यक्रम में 4 लाभार्थियों की डॉ ए के जैसल सर्जन द्वारा नसबंदी की गई।

अधीक्षक डॉ एस पी सिंह द्वारा बताया गया कि नसबंदी कार्यक्रम विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस के शुभारंभ से शुरू हो जाते हैं और फिर मार्च तक चलते रहते हैं सभी एनम को लक्ष्य दे दिया जाता है और लक्ष्य अनुसार समय-समय कैम्प लगा कर नसबंदी करवाई जाती है।

जनसंख्या को स्थिर रखने में नसबंदी प्रकिया बहुत की कारगर है। एक बार नसबंदी हो जाने के बाद गर्भधारण की संभावना न के बराबर होती है। महिला नसबंदी के साथ साथ पुरुष नसबंदी की सुविधा भी सीएचसी में उपलब्ध है। अब से लेकर मार्च माह तक समय समय पर नसबंदी कैम्प लगा कर नसबंदी की जाएगी।

महिला के बच्चेदानी की दोनों ट्यूब को बांध दिया जाता है जिससे कि पुरुष के शुक्राणु महिला के अंडाशय तक नही पहुच पाते और गर्भधारण नही हो पाता। एक बार नसबंदी हो जाने के बाद चाह कर भी गर्भधारण नही हो सकता।

इस प्रकिया से शरीर मे किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती और सेक्स में भी किसी प्रकार का अंतर नहीं आता। इस कार्यक्रम में सतेन्द्र पाल पु. स्व. कर्ता, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट समेत सभी स्टाफ ने लोगो ने ड्यूटी कर सहयोग प्रदान किया।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 17K views
17K views
Click