गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी नहीं रोक सकी आंखों के आंसू

10202


(आरती तिवारी की आंसू को देख कर महिलाएं भी अपने आंचल से अपनी आंखों की आंसू पोछती दिखी)
विगत 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में अयोध्या जनपद के गोसाईगंज विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां बाहुबली विधायक अभय सिंह का सामना एक महिला प्रत्याशी आरती तिवारी से हो रहा है। वैसे तो कई प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन अभी तक जो आकलन आ रहा है वह भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच में दिख रहा है इसी सिलसिले में जनसंपर्क के दौरान आज दिनांक 14 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशीआरती तिवारी प्रत्याशी पत्नी इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने गौराघाट गयासपुर गौरा खपरैला बाजार कनकपुर झागरोली बरांव चरावां बेनी गद्दोपुर मैं अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मेरे पति को विरोधियों ने साजिश के तहत जेल की सीटो में पहुंचा कर मेरे सुहाग को उजाड़ना चाहते हैं उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र में सबसे बड़ी अदालत जनता की अदालत होती है इस अदालत में आप लोगों से मैं हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूं अपनी झोली फैला कर उमड़े जन सैलाब में एक एक वोट की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि आपका एक वोट हमारे सुहाग की रक्षा करेगा तथा खनन के कार्यों को बेनकाब करेगा। आरती तिवारी पत्नी इंद्र प्रताप तिवारी जिस भी क्षेत्र में जा रही हैं वहां की महिलाएं तथा पुरुष उनके आंसुओ पर अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं सबसे खास बात तो यह है कि उनके साथ इकलौती बेटी जो डेढ़ वर्ष की है वह कहती है कि पापा कहां हैं तो मां को कोई जवाब नहीं आता सिर्फ रोना आता है। चरावां चौराहा पर उमड़े जन सैलाब में कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राम मोहन भारती ने किया तथा उद्बोधन पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह बादल ने भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से अपील की कि इस समर भूमि में महिला प्रत्याशी जिसका पति जेल में है उसे भारी बहुमत से चुनाव जिताने का काम करें, इस मौके पर हजारों की संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे कार्यक्रम के आयोजक पवन तिवारी जानवी नंदन तिवारी प्रदीप तिवारी इंद्रेश गिरी मुन्ना शुक्ला नीरज श्रीवास्तव रिंकू सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

👁 10.2K views
10.2K views
Click