जब ड्राइवर की झपकी से कार हुई अनियंत्रित

35069

राकेश कुमार अग्रवाल

कुलपहाड़ (महोबा) । कुलपहाड़ के ग्राम मुढ़ारी में आज तडके एक बड़ा हादसा टल गया जब दिल्ली से आई कार के चालक की झपकी से कार पहले ब्लास्ट मशीन से जा भिड़ी इसके बाद गांव के एक चबूतरे से जा टकराई।

निकटवर्ती ग्राम मुढारी में दिल्ली से कार से लौटे नव युवक मारुति की ईको गाड़ी में सवार होकर परिभ्रमण कर रहे थे। तभी गाड़ी के ड्राइवर संतोष पुत्र रामकिशुन पासवान को झपकी लग जाने से कार अनियन्त्रित होकर पहले उसने ब्लास्ट मशीन में जोरदार टक्कर मारी। फिर मकान के चबूतरे में जा टकराई, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कोई राहगीर चोटिल नहीं हुआ। यह गाड़ी दिल्ली से चार दिन पहले परमिशन लेकर कामगार व्यक्तियों को लेकर मुढारी आई थी।

👁 35.1K views
35.1K views
Click