ज़मीनी विवाद में वृद्ध पर जानलेवा हमला

18952

सलोन, रायबरेली। जमीनी विवाद को लेकर जमानत पर छुटे एक आरोपी सहित तीन लोगों ने वृद्ध पर धारदार औजार से हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर भाई का लड़का बाहर निकला तो उसपर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। जिससे युवक भी गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे झाऊ का पुरवा मजरे बिसाइया निवासी रवि सिंह पुत्र हरदेव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुष्तैनी जमीन पर कृषि सम्बंधित यंत्र लगा है।उक्त जमीन पर गांव के ही विपक्षी रणजीत सिंह उर्फ ननमट्टू सिंह एवम उसके परिवार के सदस्यों की नजर है।बुधवार को प्रतिपक्षी गणों ने मेरे बड़े पापा रामदेव सिंह से जमीन पर लगे संयंत्र को उखाड़ने की धमकी देने लगे।जिसका रामदेव सिंह ने विरोध किया।इसी खुन्नस के कारण रणजीत उसके भाई समर बहादुर,अंजनी और नीरज सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह ने वृद्ध के ऊपर धारदार औजार से हमला बोल दिया।जिससे वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया।वही चीखपुकार सुनकर जब घायल वृद्ध के भाई हरदेव सिंह का लड़का रवि सिंह निकला तो उसपर कुल्हाड़ी
से हमला बोलकर घायल कर दिया।पीडित युवक ने बताया कि आरोपी रणजीत सिंह को दस वर्ष की सजा हुई है।और हाल ही में जमानत पर रिहा होकर गांव में सब को डराता धमकाता है।कोतवाली प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्जकर कार्यवाही की जा रही है।

  • प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट
👁 19K views
19K views
Click