ज़मीनी विवाद में दो पक्षों में चली लाठियां, चार घायल

20356

पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

रिपोर्ट – मोजीम खान

तिलोई (अमेठी)। – तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत कोतवाली थाना शिवरतनगंज की रिपोर्टिंग पुलिस चौंकी इन्हौना के अन्तर्गत शेखनगाँव मे बीते दिन शाम को दो पक्षो मे तालाब की जमीन पर कब्जे को लेकर जमकर मार पीट हुई। मारपीट मे दोनो पक्षो से चार लोग घायल हो गए है। सूचना मिलते ही आनन फानन मे स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।तो मामले को पुलिस ने सम्भाला। पुलिस को देखते ही प्रधान पक्ष से जमा भीड़ भाग खड़ी हुई। अगर पुलिस जरा सी भी देरी करती तो ये विवाद एक विकराल रूप धारण कर सकती थी।मौके पर पहुंची शिवरतनगंज, इन्हौना, डायल 112 की पुलिस ने घायलों को अपने वाहन से सीएचसी सिंहपुर पहुचाया। जहाँ से वली मोहम्मद व सलमान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।वली मोहम्मद की तहरीर पर सात लोग व सलमान की तहरीर पर दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।इस सम्बन्ध मे चौंकी प्रभारी हरदेव बहादुर सिंह ने बताया की दोनो पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है।

👁 20.4K views
20.4K views
Click