जय बोलबम काँवरिया सेवा ट्रस्ट के द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई

49203

सलोन रायबरेली –सलोन कस्बे में रविवार को जय बोलबम काँवरिया सेवा ट्रस्ट के द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड यात्रा में वाहनों पर सवार कांवडिए बम-बम भोले के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। कुछ कांवड़िए भक्ति गीतों पर नृत्य भी कर रहे थे। यात्रा में लोग तिरंगा भी लहरा रहे थे। कांवड़ यात्रा को देखने के लिए बाजार में सड़क के दोनों ओर जगह-जगह महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी रही। जगह- जगह कांवड़ यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई। सलोन के राधा नगर से  कांवडियां जैसे ही कस्बे की सीमा में प्रवेश किया। लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाकर उनका स्वागत किया। बम-बम भोले के जयकारे लगाए। कांवड़ यात्रा मे राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया की कावर यात्रा 27 तारीख को सलोंन से निकलकर गोकना घाट से जल भरकर शिव शक्ति श्रद्धा मंदिर गोपालपुर साहबगंज में जल अभिषेक करके वापसी करेंगे वही रमेश पटेल ने बताया कि लगभग डेढ़ हजार से अधिक भक्त लोग इस कावड़ यात्रा में शामिल होंगे कावड़ यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र झांकियां रही जिसमें हर व्यक्ति को अपने ओर आकर्षित किया

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 49.2K views
49.2K views
Click