ज़ल्द बदले जाएंगे बिजली के जर्जर पोल

26666

डलमऊ, रायबरेली। विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते मुराई बाग कस्बे के मकनपुर तिराहे पर लगे डबल विद्युत पोल पिछले कई महीनो से जर्जर अवस्था में पड़े हुए हैं विद्युत के पोल जो किसी बड़ी दुर्घटना का सबक बन सकते थे।

जिसे स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार बदलने के लिए विद्युत विभाग से गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी जर्जर विद्युत पोल को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल इकाई डलमऊ के अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य ने उप जिला अधिकारी डलमऊ अभिषेक वर्मा से जर्जर विद्युत पोल बदलवाने की शिकायत की।

जिस पर उप जिला अधिकारी अभिषेख वर्मा ने मौके पर पहुंचकर तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को बुलाकर दुर्घटना का सबक बन रहे जर्जर विद्युत पोल को बदलने का निर्देश दिया जिस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों में 24 घंटे के अंदर विद्युत पोल बदलने का आश्वासन दिया है।

  • विमल मौर्य
👁 26.7K views
26.7K views
Click