जल जीवन मिशन के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

25056

लालगंज (रायबरेली)। सरेनी विकास खण्ड मुख्यालय परिसर मे जल जीवन मिशन के तहत आरना फाउंडेशन कि ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उदघाट्न खण्ड विकास अधिकारी राजीव सिंह ने किया।

उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि जीने के लिए जल की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने जल बर्बाबादी पर रोक लगाने का संकल्प लेने को कहा। और श्री सिंह ने कहा कि जो समय आ गया कि उसमे हमे जल एक एक बूँद बचानी है। आरना फाउंडेशन के तहत ट्रेनर राजबहादुर द्वारा इलेक्ट्रिशन को भी ट्रेनिंग दी गयी।

इस मौके पर जंग बहादुर सिंह,डॉक्टर अनिल सिंह,अंजनी सिंह ,अजय तिवारी,श्याम शुक्ला,विपिन सिंह,आशीष कुमार,डालू दीक्षित ,अभिषेक आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 25.1K views
25.1K views
Click