कौशाम्बी | करारी थाना पुलिस ने जहरखुरानी के गोरखधंधे में लिप्त गिरोह का खुलासा करने में बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली है | पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार किये है जबकि 3 अन्य फरार बताये जा रहे है | पुलिस ने आरोपितों के पास से भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया है|
गौरतलब है कि 29 फ़रवरी को कोखराज थाना इलाके के मूरतगंज कसबे के पास दो युवक महमूद व् कुलदीप सिंह बेहोशी की हालत में पाए गए | जिन्हे पुलिस ने जिला अस्पताल भेज कर इलाज कराया | इलाज से ठीक होने के बाद पीड़ित ने करारी थाना क्षेत्र के सालिम के युवक पर शक जाहिर करते हुए करारी थाने में अभियोग दर्ज कराया | मामले की जाँच कर रही पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि मूरतगंज कसबे की जहरखुरानी में प्रयोग हुयी मारुती वैन एक बार फिर किसी घटना को अंजाम देने वाली है | जानकारी को पुख्ता करते हुए करारी पुलिस ने सालेपुर चौराहे पर घेरा बंदी कर मारुती वैन को रोक लिया | वैन में नामजद अभियुक्त सालिम समेत 2 अन्य गुफरान व् कसीद को पुलिस ने कस्टडी में लेकर पूंछ तांछ शुरू की | आरोपितों ने घटना को पुलिस के सामने कबूल कर जहरखुरानी के दौरान लूटे गए सामान को बरामद करा दिया |
इस सम्बन्ध में एडिशनल एसपी अशोक कुमार ने बताया कि करारी पुलिस को जहरखुरानी के गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है | गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किये गए है तीन अन्य फरार है | जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर जेल भेजा जायेगा |
👁 15K views
15K views
Click


