जहरीले जंतु के काटने से युवक की हुई मौत

20640

 

सरेनी (रायबरेली)!थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में उस वक्त हडकंप मच गया जब सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई!मामला सरेनी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बनपुरवा पोस्ट रामपुर कला का है!घटना मंगलवार देर शाम की बताई जाती है,जहां मंगलवार की सुबह सर्प ने राजेन्द्र प्रताप (उम्र लगभग 40 वर्ष) पुत्र रामऔतार को घर में ही सोते समय काट लिया!जानकारी के मुताबिक सर्पदंश के उपरांत परिजनों द्वारा युवक को गांव के पास ही किसी डाक्टर के पास ले जाया गया लेकिन उस डाक्टर ने इलाज करने से मना करते हुए सीएचसी सरेनी ले जाने को कहा!सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिर परिजनों द्वारा तत्काल युवक को सीएचसी सरेनी लाया गया जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन परिजनों द्वारा युवक को जिला अस्पताल न ले जाकर उन्नाव ले जाया गया और इस दरमियान उन्नाव के नजदीक पहुंचते ही देर शाम युवक ने दम तोड़ दिया!घटना से पत्नी ऋतु देवी व दो बेटियों व एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है!जब इस संबंध में सरेनी थाना प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है और न ही कोई तहरीर प्राप्त हुई है!

👁 20.6K views
20.6K views
Click