जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज

46009

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर घटना के दो माह बाद उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार 30 सितंबर 2023 को जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

घटना बीकापुर कोतवाली के मोतीगंज क्षेत्र की है। मोतीगंज बाजार निवासी पीड़िता इकरामुल निशा पत्नी मोहम्मद अलीम ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि दिनांक 5 अगस्त 2023 को विपक्षी मोहम्मद शकील पुत्र लियाकत अली मेरे घर पर जड़ी बूटी की खुदाई के लिए खुरपा मांगकर ले गया था।

पीड़िता का आरोप है कि जब वह खुरपा वापस मांगने विपक्षी मोहम्मद शकील के पास गई तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए छेड़खानी करने लगा। पीडिता के हल्ला मचाते ही गला दबा कर जान से मारने की नियत से हमलावर हो गया।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर अधिवक्ता पत्रकार मनोज यादव के अथक प्रयास के बाद बीकापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शकील पुत्र लियाकत अली के विरुद्ध मु ,अ, सं, 505/2023 धारा 323 504 506 554 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 46K views
46K views
Click