आज 2 और कोरोना मरीज मिले, जालौन में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 12 हुई

33451

जालौन – जनपद में आज फिर बड़ी ख़बर आई जिले में आज 2 और कोरोना मरीज मिले है अभी कुछ दिन पूर्व बल्लभ नगर उरई में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। उसके परिजनों के भी सैम्पिल भेजे गए थे जिसकी रिपोर्ट आज आई, जिसमे उसका भतीजा जो बल्लभ नगर का ही निवासी है, साथ ही कदौरा निवासी उसके बहनोई की भी रिपोट आज पॉजिटिव आई है। इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जनपद में कोरोना मरीजो की संख्या अब 12 हो गई है। उक्त जानकारी जिला प्रसाशन जालौन ने दी है ।

👁 33.5K views
33.5K views
Click