जिलाधिकारी आवास पर 25 वर्ष से तैनात होमगार्ड शिवराम मिश्रा भावभीनी विदाई

22285

जिलाधिकारी आवास पर 25 वर्ष से तैनात होमगार्ड शिवराम मिश्रा का कैम्प कार्यालय के सभागार में जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य एवं सहित कैम्प कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि होमगार्ड शिवराम मिश्रा जी बहुत ही लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक अपने ड्यिटी का निर्वहन किये है, जो भी कार्य इनको सौपे जाते थे वह उसको भलिभांति करते थे और कार्यालय के कार्यो में अपना सहयोग निरन्तर देते रहते थे। जिलाधिकारी ने कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप अपने घर पर खुश एवं स्वास्थ्य रहे और अपने परिवार के साथ समय बिताये। विदाई के दौरान आशुलिपिक गंगाराम यादव, मो0 नासिर, लालमणि पाण्डेय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

 

👁 22.3K views
22.3K views
Click