जलनिगम प्रतापगढ़ के अधिकारियों की तानाशाही हुई उजागर।
गड्ढे बने ग्रामीणों व राहगीरों की मौत के दुश्मन।
प्रतापगढ़ , जिले में जल निगम विभाग के जिम्मेदार अधिकारयों के द्वारा गांव के गलियारों की सीसी इंटरलॉकिंग, खडंजा, सड़कों, के किनारे पाइपलाइन डालने का काम तो किया जा रहा है परंतु पाइप डालने के पश्चात उन गढ्ढों को ठीक से नहीं पाटा जा रहा है इन गड्ढों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है आए दिन दुर्घटनाएं होती है बड़ी दुर्घटना होने के आसार हैं मौत को दावत दे रहे हैं पाइप लाइन के गड्ढे, जल निगम विभाग बना मूकदर्शक,
*ग्रामीणों की मांग है कि इस बड़ी गंभीर समस्या पर जिलाधिकारी महोदय अपना ध्यान आकृष्ट करते हुए समस्या का निस्तारण जनहित को देखते हुए आवाम कि आवाज के निस्तारण हेतु जल निगम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें।
प्रतापगढ़ जिले की विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मण पुर ब्लॉक का पूरा मामला।
रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा
जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से गांव के ग्रामीणों की गुहार
👁 20.2K views
20.2K views
Click


