लापरवाही!!
रिपोर्ट – सुरेश कुमार
रायबरेली– लाकडाउन पार्ट 3.0 के दौरान, जिला अस्पताल में हर तरफ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। तस्वीर में आप साफ देख सकते है कि किस तरह अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे कक्ष के बाहर लोगों की लगी भारी भीड़ इकट्ठा है और इनको हिदायत देने वाले दूर दूर तक नही दिखाई पड़ रहे है।
जिला अस्पताल प्रशासन तो गायब ही है साथ ही अस्पताल में बनी पुलिस चौकी का कोई नुमाइंदा भी आस पास नही है । शायद इन जगहों पर डयूटी करने में उन्हें कोई लाभ नही दिखाई पड़ रहा है इसलिए वो भी नदारद है ।
👁 18.1K views
18.1K views
Click


