जिला पंचायत सदस्य व स्वास्थ्य-सफाई कर्मी के मारपीट करने का वीडियो वायरल

12111

चित्रकूट : खबर चित्रकूट से है जहां पर जिला चिकित्सालय में जिला पंचायत सदस्य व स्वास्थ्य सफाई कर्मी के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। खून की जांच की रिपोर्ट लेने गई जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती ने पुलिस को दिए पत्र में आरोप लगाया कि वह अपनी भाभी की खून की जांच की रिपोर्ट लेने गई हुई थी जहां उसके साथ वहां पर मौजूद सफाई कर्मी ने अंदर ना जाने की बात कहते हुए अभद्रता की और दोनों में मारपीट भी हुई। उन्होंने प्रशासनिक जांच की मांग की है। मामला जो भी हो लेकिन सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो जांच का विषय है।
चित्रकूट से पुष्पराज कश्यप

👁 12.1K views
12.1K views
Click