जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर के खिलाफ जांच समिति गठित

17035

अयोध्या। जनपद में स्थित अस्पताल में अव्यवस्थाओं और डाक्टर की अभद्रता के खिलाफ धरने के बाद मुख्यमंत्री से मिलने जा रही समाजसेविका अर्चना तिवारी को पुलिस रौनाही टोला प्लाजा से वापस ले आयी।

इसके बाद समाजसेविका ने सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया।अर्चना तिवारी द्वारा की गयी शिकायत की जांच के लिए 4 सदस्यीय संयुक्त समिति गठित कर दी गयी है।

सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 4 दिन के अंदर समिति अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। दोषी पाये जाने पर आरोपी डा. निशा सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर अर्चना तिवारी ने अपना धरना समाप्त कर दिया है।

– मनोज तिवारी

👁 17K views
17K views
Click