जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे अभियोग पंजीकृत

13481
रिपोर्ट – संदीप कुमार फिज़ा

लालगंज (रायबरेली) लालगंज सर्किल के सरेनी थाना क्षेत्र पुलिस के हत्थे चढ़े जुआरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने अभियान जारी है इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत्व कार्यवाही के अंतर्गत मंगलवार को थाना सरेनी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण यशवंत सिंह पुत्र राम बहादुर निवासी प्रेमचक, बबलू लोधी पुत्र बदलू निवासी सब्जी, योगेंद्र पुत्र राधेश्याम ग्राम दलगंजन का पुरवा थाना सरेनी को ₹6000 माल फड़, ₹18600 जामातलासी, 52 ताश के पत्तों के साथ थाना क्षेत्र के सब्जी जंगल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 210 /2021 धारा – 13 सर्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विविध कार्यवाही की जा रही है अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक नारायण कुमार कुशवाहा, मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश सिंह, आरक्षी राजमल, आरक्षी संदीप मौर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

👁 13.5K views
13.5K views
Click