टप्पेबाजों ने युवक को कागज की गड्डी थमाकर रुपए लेकर हुए रफूचक्कर

9972

रिपोर्ट- Sandeep kunwar fiza

लालगंज रायबरेली लालगंज कस्बे में टप्पेबाजों का गिरोह इस समय सक्रिय आए दिन किसी न किसी बैंक में बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे।आज फिर घटना को अंजाम देने मे सफल हो गए बेखौफ टप्पेबाजो ने युवक से रुपए लेकर हुए रफूचक्कर मामला लालगंज कस्बे के साकेत नगर बैंक आफ इंडिया में अमित कुमार पुत्र नरेश प्रसाद निवासी कृष्णा नगर लालगंज जोकि बैंक से रुपये निकालने के लिए गया था।तभी दो टप्पेबाजों ने उसके साथ घटना को अंजाम दिया अमित कुमार बैंक ऑफ इंडिया साकेत नगर में ₹11000 निकाला और जैसे ही बैंक से बाहर निकला तभी पहले से मौजूद टप्पेबाजों ने युवक को झांसे में लेकर उसे 50,000 रुपयें बैंक में जमा करने के लिए कागज की गड्डी थमा कर उसके पास मौजूद ₹11000 लेकर रफू चक्कर हो गए पीड़ित युवक द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।

👁 10K views
10K views
Click