टायर फटने से अनियंत्रित बाइक सामने से आ रही बाइक से टकराई

17913

महराजगंज, रायबरेली। टक्कर में सामने वाली बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज हैदरगढ़ मार्ग स्थित हलोर गांव के पास की है। कोतवाली क्षेत्र के डेपारमऊ गांव निवासी पूर्णमासी (34) व रतीपाल (48) सोमवार को एक ही बाइक पर सवार हो कसना, शिवगढ़ रतीपाल की पुत्री के यहां निमंत्रण में जा रहे थे।

हलोर गांव के पास पहुंचते ही हैदरगढ़ की तरफ से आ रही बाइक का अचानक टायर फटने से बाइक अनियंत्रित हो पूर्णमासी की बाइक से जा टकराई, जिससे बाइक पर सवार पूर्णमासी व रतीपाल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रतीपाल की हालत सामान्य बताते हुए घर भेज दिया वहीं पूर्णमासी की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 17.9K views
17.9K views
Click