टीम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया में महताब खान को बनाया प्रदेश सलाहकार

11569

रिपोर्ट – मोजीम खान

मोहनगंज (अमेठी) – क्षेत्रीय जनता की दिन रात सेवा तथा लाॅकडाउन में जरूरमंदो को राशन व ज़रूरत की सामग्री वितरण करते रहने व समाजवादी पार्टी में सक्रियता एवं सपा की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ पार्टी को मजबूत करने को देखते हुए टीम अखिलेश यादव सोशल मीडिया समाजवादी डिजिटल फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष इंजी० अभिषेक यादव ने महताब खान निवासी अकबर पुर फर्सी को प्रदेश सलाहकार उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया। प्रदेश सलाहकार पद पर मनोनीत होने पर जिले के समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों ने महताब खान को बधाईयाँ दी तथा उनके अच्छे कामों की तारीफ़ करते हुए आगे भी गरीबों, मजदूरों और असहाय की मदद करने व पार्टी को और मज़बूत करने का अनुरोध किया। वहीं महताब खान ने जिले की जनता व समाजवादी पार्टी के लिये दिन रात सेवा करते रहने की बात कही इस मौके पर काफ़ी संख्या में समाजवादी पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

👁 11.6K views
11.6K views
Click