ट्रक की टक्कर से इंडियन ऑयल के इंजीनियर की हुई मौत

28009

रिपोर्ट- संदीप कुमार

लालगंज रायबरेली– कोतवाली क्षेत्र ट्रक की टक्कर से इंडियन ऑयल के इंजीनियर की मौत। ट्रक बैक करते वक्त हुआ हादसा। मृतक नरेंद्र कुमार यादव उम्र 25 वर्ष निवासी रामनगरा पोस्ट पोरई बाइक पल्सर यूपी 33 ए एक्यू 4173 से अपने फूफा के यहां तेरहवीं संस्कार में शामिल होने बाल्हेमऊ गांव लाल बहादुर यादव के यहां जा रहे थे। तभी ऐहार टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें मामा भांजे दोनों चोट खा गए घटना को देखते हुए आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया इलाज के दौरान इंजीनियर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ किया घटना से परिजनों का रोरोकर कर बुरा हाल है।

👁 28K views
28K views
Click