राकेश कुमार अग्रवाल
कुलपहाड (महोबा)
मध्य प्रदेश से आ रहे आधा सैकडा मजदूरो को यूपी- एमपी बार्डर बिजौरी मे स्वास्थ्य विभाग जैतपुर की स्वास्थ्य टीम के डाॅ. शैलेन्द्र सिह, डाॅ. प्रेमनारायण शर्मा एफ एच डब्ल्यू संगीता पाठक ने स्क्रीनिंग की। सभी कामगारों को गायत्री परिवार शाखा अजनर ने सभी मजदूरो को नास्ता की व्यवस्था की।
मजदूर नासिक से इलाहाबाद जा रहे हैं। इनमें प्रयागराज के २१, जौनपुर के पांच, बलरामपुर 15, भदोही 2, प्रतापगढ 4, रायबरेली का एक, सुल्तानपुर के 2 बस्ती 1 व लखनऊ के 2 मजदूर एक ट्रक पर थे। सभी मजदूर स्वस्थ पाए गए हैं।
👁 18.9K views
18.9K views
Click


