ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत

18988

ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया

लालगंजःरायबरेली मार्ग दुघर्टना के दौरान चैपहिया वाहन सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।कोरिहरा गांव निवासी
प्रिंस सिंह 20 वर्ष पुत्र निभर्य सिंह गांव के ही आदित्य सविता पुत्र मुन्ना सविता के साथ पिकप से रात लगभग दस बजे रायबरेली से घर वापस लौट रहे थे। मधुकरपुर गांव के निकट ट्रक से पिकप की भिड़ंत हो गई। जिसमें प्रिंस पिकप में फस गया गंभीर चोट के चलते प्रिंस की मौत हो गई। पुलिस ने प्रिंस के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। प्रिंस दो बहनों वंदना व गगन में अकेला
भाई था। उसकी मौत पर मां राधा आदि परिजनों का रो.रो कर
बुरा हाल है।पुलिस ने दुघर्टना करने वाले ट्रक को कब्जे में
लेते हुए ट्रक चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

👁 19K views
19K views
Click