ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की दर्दनाक मौत

34006

लालगंज, रायबरेली। ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि रेलवे गेटमैन अमित मिश्रा ने थाने पर सूचना देकर घटना की जानकारी बताया कि सोहाई बाग के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।

उक्त घटना सूचना पर मौके पर जाकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल किया तो मृतक की पहचान राधेश्याम पुत्र स्वर्गीय सुखलाल निवासी पुरे रेवती सिंह थाना डलमऊ उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 34K views
34K views
Click