डलमऊ व पाटन के मध्य खेला गया स्व. मनोज सिंह काका स्मारक टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच पाटन ने जीता

12970

पाटन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में बनाए 85 रन
डलमऊ की टीम को 49 रन पर ढेर कर पाटन ने 36 रनों से जीता मैच

रायबरेली। कहिंजर गांव में आयोजित स्व. मनोज सिंह काका स्मारक टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच डलमऊ व पाटन के मध्य खेला गया!पहली गेंद कहिंजर के पूर्व प्रधान रामदेव सिंह की ओर से फेंकी गयी। जिसे देवपुर के प्रधान विष्णु प्रताप सिंह उर्फ खिन्नी सिंह ने बाउंड्री के पार भेजकर क्रिकेट प्रेमियों की वाहवाही लूटी।

मैच 12-12 ओवर का खेला गया!पाटन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाये। जबकि डलमऊ की टीम को 49 रन पर ढेर कर 36 रनों से मैच जीत लिया। उद्घाटन के अवसर पर सुरेश कनौजिया, रामराज सिंह, दिनेश सिंह, सर्वेश सिंह, रजत फौजी, नीरज फौजी, शुभम सिंह, प्रदीप सिंह, भोले सिंह, अमित सिंह, सोनू सिंह, नन्द कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

  • विमल मौर्य
👁 13K views
13K views
Click