डायल 100 के लिए ड्यूटी नहीं …पहले चिकन-मटन ज़रूरी!

22339

सलोन, रायबरेली। अपराध पर लगाम लगाने के लिए एक तरफ जिले के मुखिया आलोक प्रियदर्शी जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। वहीं पुलिस उच्चाधिकारियो की आंख में धूल झोंककर सलोन कोतवाली की पीआरवी 1773 पुलिस ड्यूटी के दौरान अपना सर्किल छोड़कर भदोखर थाना क्षेत्र में मुर्ग मुसल्लम की पार्टी करती है।

रविवार को रात्रि आठ बजे सलोन कोतवाली की 112 पिआरवी 1773 डियूटी के समय भदोखर थाना क्षेत्र के दुल्हागंज स्थित एक होटल में चिकन मटन की दावत कर रहे थे।

सलोन थाने से जानकारी की गई तो पता चला कि उस समय पिआरवी की ड्यूटी गणेशगंज बाईपास से ओबरब्रिज सलोन के पास रहती है।

इस सम्बंध में सीओ सलोन अमित सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नही है। मामले में जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

  • अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता
👁 22.3K views
22.3K views
Click