नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
रायबरेली। शहर के नामी-गिरामी विद्यालय डिवाइन पोविडेंस में बड़ी ही धूमधाम से वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया जिसमें विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा वही बच्चों के अभिवाहकों की तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यालय परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर दिनकर त्रिपाठी फादर लुईस मस्करनेस लिसप इलाहाबाद रहे जिनका स्वागत विद्यालय के छात्र छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से किया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर फादर जैकब बोना
डिसूजा (प्रधानाचार्य सेंटपीटर्स) आदि उपस्थित रहे। विधालय के फादर एडवर्ड गोवियस ने मीडिया को बताया कि यह कार्यक्रम हर दूसरे साल किया जाता है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम सब एक साथ चले एक साथ बोले और हमारे मन एक हो सभी धर्मों तथा सांस्कृतिक के प्रति सम्मान तथा एकता को मजबूती बनाना है। इस मौके पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सीमा शर्मा मोनिका सिंह कृतिका त्रिपाठी आदि विद्यालय के समस्त स्टाफ व अभिवाहक समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


