डीएम के आदेश पर पुत्र को मिला पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र

56967

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में लालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिवाकान्त यादव पुत्र स्व० राज किशोर यादव नि0 चहोतर, तहसील लालगंज, जनपद रायबरेली ने प्रार्थना पत्र देकर अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि मृतक राज किशोर यादव लेखपाल के पद पर कार्यरत थे, जो कि 07 दिसम्बर 2015 को झांसी से लापता हो गये थे। मा0 न्यायालय सिविल जज (जू0डि0) डलमऊ द्वारा दिनांक 04 नवम्बर 2025 को अपने आदेश में सिविल मृत्यु घोषित किया गया था, लेकिन मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नही हो पा रहा था। जिलाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को तत्वरित आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में उसी दिन दिनांक 05 जनवरी 2026 को मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर उनके पुत्र शिवाकान्त को उपलब्ध करा दिया गया। इसी प्रकार जनसुनवाई में स्व0 राम कृष्ण पकरा गिरिफ्ता बेलाखारा डलमऊ रायबरेली का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराये जाने हेतु प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया गया था, जिसका भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाकर उपल्ब्ध करा दिया गया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 57K views
57K views
Click