डीएम के निर्देश पर 7 जनवरी तक 9वीं से 12वीं क्लास के बंद रहेंगे विद्यालय

12033

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में तापमान का पारा 6 डिग्री तक लुढ़क गया है. चारों तरफ सर्द धुंध छाई हुई है. शीत लहर और बढ़ती ठंड के प्रकोप की वजह से जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जिले में 9 से 12वीं क्लास तक की छुट्टी करने के निर्देश जारी किए है. आपको बता दें कि 9वीं से 12 क्लास तक के बच्चों की 7 जनवरी तक छुट्टी रहेगी. जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने अवकाश का आदेश जारी कर दिया है.
रायबरेली में शीतलहर का भारी प्रकोप देखने को मिल रहा है. ठंड से लोग परेशान हैं।

वही ठंड की वजह से बच्चों को तकलीफ ना हो इसे देखते हुए अधिकारियों ने छुट्टी घोषित करने का फैसला किया है. वहीं, बच्चे भी छुट्टी घोषित होने के बाद खुश नजर आ रहे हैं.

  • अनुज मौर्य
👁 12K views
12K views
Click