डीएम साहब जरा गौर फरमाइए जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारी कर रहे हैं मनमानी

5430

जगतपुर (रायबरेली)

डीएम साहब जरा गौर फरमाइए जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारी कर रहे हैं मनमानी। लापरवाही का आलम यह है कि बीमारी भूख और ठंड से आए दिन हो रही है पशुओं की मौत। इस बाबत पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक वर्मा पूरी तरह से लापरवाह दिखाई पड़े। स्थानीय लोगों की माने तो जो कर्मचारी गौशालाओं की देखरेख में लगाए गए हैं वह भी नदारद रहते हैं और इस तरह की कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे यह पशु अपनी रात गुजार रहे हैं। भूख और ठंड से अपनी जान से जा रहे। जबकि सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री मुखिया योगी आदित्यनाथ ने साफ आदेशित किया है कि सम्बन्धित सीडीओ, ब्लॉक अधिकारी समेत निर्देशित किए हैं कि किसी भी पशु की असमय, मौत पर जिम्मेदारों की लापरवाही मानी जाएगी। साथ ही उस क्षेत्र के जिम्मेदारो पर सीधे कार्यवाही होगी।

👁 5.4K views
5.4K views
Click