डीएम साहब मै अपने बेटे का नहीं करवा पा रहा हूँ इलाज,डीएम ने सुनते ही कर दिया ये नेक काम

37956

डीएम ने जनसुवाई में आये फरियादी को 15 हजार रूपये काचेक देकर की आर्थिक मदद

डीएम द्वारा पुत्र के इलाज हेतु की गई आर्थिक मदद

रायबरेली:-
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनसुनवाई कर रही थी, जनसुनवाई में समशेर सिंह निवासी- पूरे चंदे सिंह का पुरवा, म० टेकारी, वि०ख० डीह,जनपद रायबरेली ने प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया कि उनके पुत्र अविनाश सिंह उम्र 10 वर्ष का एम्स में इलाज चल रहा है। उनके पुत्र के सिर में गांठ है, जिसकी वजह से नसो में सूजन है। डॉक्टर ने एमआरआई जांच करवाने के लिए कहा है, एमआरआई जांच एम्स में नही हो सकती है, बाहर से करवाना है, पुत्र के इलाज हेतु जाँच करवाना अति आवश्यक है। प्रार्थी अत्यन्त निर्धन व्यक्ति है, जो जाँच करवाने में असमर्थ है।
जिलाधिकारी ने तत्काल समशेर सिहं को उनके पुत्र के इलाज हेतु एमआरआई जांच कराने व उपचार के लिये इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी से 15 हजार रूपये की धनराशि का चेक प्रदान कर आर्थिक मदद की व बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 38K views
38K views
Click